दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता शुरू

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   जिला एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता के पहले दिन रिकॉर्ड 600 से अधिक धावक धाविकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने जिला के विभिन्न भागों से आए हुए खिलाड़ियों को नशा मुक्त, स्वस्थ समाज निर्मित करने का मंत्र दिया।

 

उन्होंने कहा कि खेलों से व्यक्ति के भीतर न केवल स्वस्थ रहने बल्कि नेतृत्व करने, एकजुट रहने और समाज में बेहतर व्यक्तित्व निर्माण करने की प्रवृति प्रज्वलित होती है।

 

उन्होंने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को लाखों करोड़ों रुपए के पुरस्कार देती है ।

 

खेलों के प्रति प्रदेश सरकार का सकारात्मक रवैया प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन वातावरण निर्माण करने में सहायक सिद्ध हो रहा है। इस अवसर पर उन्होंने अपनी और से ₹11000 जिला एथलेटिक संघ को देने की घोषणा की।

 

इससे पूर्व जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष पंकज भारतीय ने जिला के विभिन्न भागों से आए हुए खिलाड़ियों, उनके अभिभावक को विभिन्न टीमों के मैनेजर और कोच साहिबान का प्रतियोगिता में पधारने पर हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने हमीरपुर जिला एथलेटिक एसोसिएशन के विगत एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान खिलाड़ियों की द्वारा किये गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की भी जानकारी दी।

 

इस अवसर पर 2024 के राष्ट्रीय खेलों में 400 मीटर की फाइनलिस्ट प्रिया ठाकुर और 2024 के ही उत्तर क्षेत्र के जूनियर प्रतियोगिता के स्वर्ण पदकधारी राशि कुमारी को भी नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच ठाकुर भूपेंद्र सिंह, परशुराम अवार्डी पुष्पा ठाकुर, जिला एथलेटिक संघ के महासचिव संदीप डढ़वाल, एथलेटिक्स कोच राजेंद्र धीमान, मंजू कुमारी, सूरज ठाकुर, अनिल शर्मा, रजनीश शर्मा, विजय राणा कुलबीर ठाकुर, लकी, रोहित चौहान, और मनोनीत पार्षद हर्ष कालिया भी उपस्थित रहे।

14 वर्ष से कम आयु की लड़कियों के 60 मीटर में माहिरा स्वर्ण, खुशी रजत और शबनम ने कांस्य जीता।
16 वर्ष समूह में 60 मीटर में प्रज्ञा प्रथम, रिद्धिमा द्वितीय और तारीका तीसरे स्थान पर रही।

16 वर्ष समूह में 60 मीटर रेस में सूर्यांश पहले, अंतरिक्ष दूसरे और अभिनव तीसरे स्थान पर रहे।
18 वर्ष समूह में 100 मीटर रेस में कृषिव राजगुरु पहले, अमर दूसरे और अरमान तीसरे स्थान पर रहे।
800 मी पुरुषों के वर्ग में आदित्य पटेल पहले, साहिल चौहान दूसरे और हार्दिक तीसरे स्थान पर रहे।
800 मी महिलाओं के समूह में रिचा शर्मा पहले स्थान पर रही।
वेटरन प्रतियोगिता में 45 वर्ष से अधिक आयु में 400 मीटर रेस में विनोद कुमार पहले, 55 वर्ष से अधिक आयु में माथुर धीमान पहले और 65 वर्ष से अधिक आयु में 400 मीटर रेस में सुरेंद्र सिंह पहले स्थान पर रहे।
महिलाओं की 1500 मीटर रेस में कनिजों पहले राशि दूसरे और रिचा तीसरे स्थान पर रही।
लॉन्ग जंप में 14 वर्ष आयु समूह में नक्श पहले मनजीत दूसरे और अरनव तीसरे स्थान पर रहे।
14 वर्ष आयु लड़कियों के समूह में खुशी पहले शबनम दूसरे और रिजल् ठाकुर तीसरे स्थान पर रही।
16 वर्ष लड़कों के समूह में सिद्धार्थ पहले, हर्षद दूसरे और अनुज शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
16 वर्ष लड़कियों के समूह में प्रज्ञा पहले, अहाना दूसरे और जानवी तीसरे स्थान पर रही
18 वर्ष लड़कों के समूह में अमर पहले, सुजल दूसरे, वीरेंद्र और आयुष संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
20 वर्ष लड़कों में आदित्य पहले, आशीष दूसरे और कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे।
पुरुषों के समूह में अविनाश पहले स्थान पर रहे।
लड़कों के 20 वर्ष समूह की 400 मीटर रेस में इशांत पहले , मृदंग दूसरे और सक्षम तीसरे स्थान पर रहे। इसी समूह की 100 मीटर रेस में प्रशांत वीर पहले, कार्तिक शर्मा दूसरे और आशीष शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
16 वर्ष आयु समूह में 600 मीटर रेस में शाइन पहले, मन्नत दूसरे और अवनी शर्मा तीसरे स्थान पर रही।
14 वर्ष समूह की 600 मीटर दौड़ में सोनू पहले, तनुज दूसरे और शौर्य तीसरे स्थान पर रहे।
16 वर्ष लड़कों के समूह में 600 मीटर दौड़ में प्रकुल पहले, सूर्यास् दूसरे और पंकज तीसरे स्थान पर रहे।
पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में सूर्य ठाकुर पहले, प्रणव ठाकुर दूसरे और साहिल तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के 18 वर्ष आयु समूह में 400 मीटर में अंकिता शर्मा पहले, सृष्टि शर्मा दूसरे और पलक ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे।
महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में मनीषा पहले, पलक दूसरे और कंचन तीसरे स्थान पर रही।
5000 मी दौड़ में लड़कियों के 20 वर्ष समूह में सुहाना पहले और अंकिता दूसरे स्थान पर रही। महिलाओं की इसी दौड़ में कनिजों पहले और राशि दूसरे स्थान पर रही।
पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में अभिषेक पहले पियूष दूसरे और निश्चित तीसरे स्थान पर रहे।
20 वर्ष आयु समूह में अतुल शर्मा, पहले रितिक शर्मा दूसरे और आदित्य ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 5 किलोमीटर दौड़ में मदन सिंह राजपूत पहले, 40 वर्ष से अधिक में अजय पहले, 55 वर्ष से अधिक में माथुर धीमान, पहले और 65 वर्ष से अधिक में सुरेंद्र दहल पहले स्थान पर रहे।