

हिमाचल/विवेकानंद वशिष्ठ :- प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि पहलगाम मसले पर भाजपा ध्यान भटकाने का काम कर रही है, आज भाजपा ने अपना धरना प्रदर्शन करके अपनी विफलताओं का परिचय दिया है।


पहलगाम मसले पर ध्यान भटका कर हंसी का पात्र बन रही है भाजपा


उन्होंने कहा जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार के समय आतंकवादी हमले होते हैं तब भी भाजपा कांग्रेस को कोसती है और अब जब केंद्र में भाजपा की सरकार है तब भी भाजपा अपनी विफलताओं को छिपाने के हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कोस रही है, जबकि यह जानते हुए की विफलता केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की है और विदेश मंत्रालय की है और सबसे बड़ी बात तो इंटेलिजेंस फेलियर है।



धरना-प्रदर्शन करके अपनी विफलताओं का परिचय दे रही है भाजपा
भाजपा अपनी इस दोहरी राजनीति और रणनीति की वजह से जनता में एक्सपोज़ हो चुकी है। संदीप संख्यान ने प्रश्न खड़े करते हुए कहा कि गृह मंत्रालय भारत सरकार ने सभी प्रान्तों को पाकिस्तानी नागरिकों की सूची भेजी थी उनमें से हिमाचल प्रदेश को पन्द्रह नागरिकों की सूची भेजी थी, भाजपा को बताना चाहिए कि इनमें से कौन सा नागरिक प्रदेश सरकार के संरक्षण में है, यदि है तो भाजपा तथ्य पेश करे।


उन्होंने यह भी सवाल खड़ा किया है कि क्या गृह मंत्रालय ने हिमाचल सहित किसी प्रान्त के प्रशासनिक विभाग पुलिस को डोर टू-डोर शिनाख्त करने की हिदायत दी है या नहीं दी है, भाजपा को यह धरना प्रदर्शन से समय बताना चाहिए था।
संदीप सांख्यान ने भाजपा पर सवालों की झड़ी लगाते हुए कहा कि क्या भारतीय जनता पार्टी के पास पाकिस्तानी नागरिकों के हिमाचल में होने की कोई सूची है यदि है तो सार्वजनिक करे। ऐसे में तो आखिरकार हिमाचल सरकार निशाना लगा कर भाजपा खुद को कटघरे में खड़ा कर रही है।
धरना-प्रदर्शन करने वाली भाजपा को बताना चाहिए कि केंद्र सरकार की पाकिस्तान को लेकर क्या योजना है क्या भारत सरकार पाकिस्तान किसी बड़े कार्रवाई की योजना में है, या फिर भाजपा खाली धरना प्रदर्शन करके लोंगो को बरगलाना और हंसी का पात्र बन कर अपनी पुरानी आदतों से मजबूर है।


