



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज अपने संसदीय क्षेत्र के हमीरपुर ज़िले के बरारा क्षेत्र के सपनेहड़ा में स्थानीय जनता को संबोधित किया व सांसद कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई की।
कांग्रेस ने सदा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी को अपमानित करने व उन्हें दबाने का काम किया: अनुराग सिंह ठाकुर

इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया जिस पर कार्यवाई करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने गंभीरता से सभी मुद्दों को सुनकर कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने सुनी जनसमस्याएं, कई मामलों का मौके पर किया समाधान

इसके अतिरिक्त अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर में “जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति” दिशा कमेटी की बैठक के दौरान ज़िले में चल रहे विकास कार्यों पर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की व इसके समुचित क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जनसभा को संबोधित करते हुए श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ कांग्रेस पार्टी अपने 60 वर्षों के शासन में अनुसूचित जाति व ग़रीबों के उत्थान के प्रति उदासीन रही। कांग्रेस ने तो सदा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी तक को अपमानित करने उन्हें दबाने का काम किया।

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान देकर भारत गर्व के साथ प्रगति पथ पर आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया था मगर कांग्रेस पार्टी ने आज़ादी के बाद से ही भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के दिए संविधान की आत्मा पर प्रहार कर इसे ख़त्म करने के अनेकों प्रयास किए हैं।
नेहरू जी एक बाद एक करके बाबा साहेब के संविधान में संशोधन करते चले गये क्योंकि उन्हें हज़म ही नहीं हुआ कि कैसे एक ग़रीब व अनुसूचित परिवार में जन्मे व्यक्ति ने भारत को संविधान देने का काम किया। इंदिरा जी के शासनकाल में तो आपातकाल लगा कर्व संविधान को तार-तार कर दिया गया। एक तरफ़ तो आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाने के लिए कार्यरत हैं तो वहीं दूसरी तरफ़ आज़ादी के समय से ही कांग्रेस बाबा साहेब को अपमानित करने व उनका प्रतिनिधित्व मिटाने के लिए काम करती रही।
कांग्रेस ने संविधान सभा तक बाबा साहेब के जाने की राह में रोड़े अटकाए। बाबा साहेब को बंगाल से संविधान सभा जाने से रोकने के लिए कांग्रेस ने सारे हथकंडे अपनाए और उनके चुनाव क्षेत्र को पाकिस्तान को दे दिया बाद में पुणे से हिंदू महासभा नेता एमआर जयकर ने अपनी सीट ख़ाली कर बाबा साहेब को दी जिससे वो संविधान निर्माण में अपनी भूमिका निभा सके”
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “बाबा साहेब अंबेडकर की जन्मस्थली, शिक्षस्थली, दीक्षा स्थली और उनसे जुड़े सभी स्थलों का पंच तीर्थ के रूप में विकास किया है। यह हमारी ही सरकार है जिसने संविधान दिवस मनाया और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में घोषित किया।
बाबा साहब को भारत रत्न भी गैर कांग्रेसी सरकार में मिला। प्रधानमंत्री मोदी जी ने दिल्ली में डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर का निर्माण करवाया ताकि उनमें श्रद्धा रखने वाले करोड़ों भारतीय आकर उनके बारे में जान सकें। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने खुद को भारत रत्न से सम्मानित किया, राजीव जी को कांग्रेस सरकार में भारत रत्न मिला लेकिन बीआर अंबेडकर जी को उनके निधन के बाद भी भारत रत्न नहीं दिया।
गांधी परिवार ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की बजाय ख़ुद को भारत रत्न देने का काम किया। जब केंद्र में वीपी सिंह जी की सरकार थी तो अटल जी के अनुरोध पर उस सरकार ने बाबा-साहेब को भारत रत्न देकर उनका सच्चा सम्मान किया”
अनुराग सिंह ठाकुर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का शीघ्रता से निपटारा किया जाए और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सांसद ने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों की सेवा करना उनका दायित्व है और वे सदैव इसके लिए तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और किसी भी समस्या के समाधान के लिए संपर्क करने में हिचकिचाएं नहीं
Post Views: 279



















Total Users : 125179
Total views : 189354