



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम-ऑंचल पेंशनर्ज़ संघ प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा, संस्थापक बी०ड़ी०शर्मा, मु.संरक्षक रमेश भारद्वाज, महासचिव हरनाम सिंह ठाकुर, वित्त सचिव ओम राज कंवर, आई टी नियन्त्रक एवं हमीरपुर ज़िला प्रधान के सी गौतम व अन्य ज़िलों के पदाधिकारियों द्वारा एक संयुक्त वक्तव्य में भारतीय सेना द्वारा पहलगाम में आंतकवादी हमले में पर्यटकों की निर्मम हत्या का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पड़ोसी देश में आंतकवादी ठिकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई का स्वागत किया गया तथा भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया गया ।
प्रत्येक हिन्द-वासी निश्चित रूप से सेना की इस सफल कार्रवाई से गौरवान्वित है और सदैव अपने सुरक्षा बलों के साथ हैं। प्रत्येक भारतवासी एवं वरिष्ठ नागरिक माननीय प्रधानमंत्री मोदी की इस सटीक कार्यवाही का समर्थन करते हैं तथा भविष्य में यदि आतंकिस्तान की ओर से ऐसी धृष्टता की जाए तो और भी कठोर पग उठाया जाए।




















Total Users : 116700
Total views : 176215