भारतीय सेना ने लिखी एक और स्वर्ण गाथा: संदीप सांख्यान

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने कहा कि पहलगाम पर निहत्थे पर्यटकों पर हमले की जबाबी कार्यवाही में भारतीय सेना ने लिखी एक और स्वर्णगाथा। उन्होंने की राष्ट्र की गरिमा का सवाल था और इसके लिए भारतीय सेना वधाई की पात्र है।

 

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि इतिहास गवाह है साल 1965 की लड़ाई रही हो या साल 1971-72 या 1999 का कारगिल युद्ध भारतीय सेना का शौर्य को पूरे विश्व में माना है। उन्होंने कहा कि पिछले परसों रात हुई एयर स्ट्राइक का कांग्रेस ने स्वागत किया है।

 

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि भारतीय विदेश नीति पड़ोसियों से संबंधों की नींव तत्कालीन पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने रखी थी इस को लाल बहादुर शास्त्री जी ने आगे बढ़ाया और इंदिरा गांधी ने तो साल 1971 विश्व में पहला उदाहरण ही रख दिया कि किसी राष्ट्र के दी टुकड़े तक कर दिए।

 

 

इसी कड़ी में स्व. राजीव गांधी जी ने और तत्पश्चात स्व. मोरारजी देसाई रहे हो या स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी ने उस नीति को ही आगे बढ़ाया है। यह भारत की सरकारों का विश्व को लेकर के स्थिर रणनीति का हिस्सा रहा है और इसी के परिणाम स्वरूप आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है और हमारे पड़ोसी राष्ट्र को अपनी हरकतों की कीमत चुकानी पड़ रही है।

 

 

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत सरकार और सेना को सहयोग का पूरा आश्वासन दिया है और उसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खु ने भी पिछले कल प्रदेश की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर हाई लेवल बैठक करके भारतीय सेना की सराहना की है।

 

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि प्रत्येक कांग्रेस का कार्यकर्ता भारतीय सेना और देश के तीनों अंगों के ऊपर पूर्णता गर्व करता है। संदीप सांख्यान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए इस मसले पर केंद्र सरकार की योजनाओं वह आदेशों को व्यवस्थित करने के लिए प्रदेश के सभी जिला संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं। किसी भी आपात स्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए कहा गया है।

 

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र सर्वप्रथम के नारे के साथ और सदैव राष्ट्रहित में कार्यरत है।