



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- रेड क्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में उपायुक्त कार्यालय और प्रांगण में महामहिम प्रदेश राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत लोगों को सम्मानित किया गया।

इसी मुहिम में रेड क्रॉस समिति द्वारा रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने रक्त का दान करके निस्वार्थ भाव से किसी की जान बचाई। इसमें 10 रक्तदाताओं को महामहिम ने सम्मानित किया, जिनमें लगभग 40 बार रक्तदान करने वाले डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा भी शामिल हैं, जो कि एक रेयर रक्त समूह है ऐबी नेगेटिव।

डॉक्टर डोगरा हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के प्रधान और उपाध्यक्ष प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ भी हैं। उनको भी महामहिम के द्वारा सम्मानित पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉक्टर डोगरा का कहना है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और अगर हमें मानता और सेवा धर्म सीखना है।

तो सबसे पहले अपने अंदर से जो चीज हम किसी के जीवन के लिए सहायक बन सकते हैं वह है रक्त। रक्तदान ही महादान है। ऐसा कहते हुए डॉक्टर डोगरा ने सभी को मानवता के प्रति और सेवा के प्रति अपील की। डॉक्टर डोगरा ने कहा कि आज देश एकजुटता के साथ अपने सैनिक शक्ति के साथ खड़ा है।

और देश में जो आज आतंकवादी सोच के साथ हमारे ऊपर पहलगाम में हमला हुआ उसके लिए मेरी संवेदना और जो हमने उनके ऊपर जवाबी कार्रवाई की उसके लिए देश के नेतृत्व और तीनों सेनाओं के सैन्य बल को उनकी शौर्य और निर्भीकता के लिए बधाई दी।
Post Views: 1,168



















Total Users : 126015
Total views : 190683