



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकासनगर में 8 मई 2025 को अंतर सदनीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता ने न केवल विद्यार्थियों में खेल भावना और टीम वर्क को प्रोत्साहित किया, बल्कि उनकी प्रतिभा को उजागर करने का भी अवसर प्रदान किया।

प्रतियोगिता का पहला मैच आर्यभट्ट हाउस और रमन सदन के बीच खेला गया, जिसमें रमन सदन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इसके बाद भाभा हाउस और बोस हाउस के बीच हुआ दूसरा मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें बोस हाउस ने कड़ी टक्कर के बाद सफलता प्राप्त की।



इस आयोजन का शुभारंभ अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें पूरे मनोयोग से खेलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए अकादमिक समन्वयिका विनीता गुप्ता, कंचन लखनपाल, मनीषा मारवाह एवं छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार एवं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।




इसके साथ ही खेल विभाग की सक्रिय भूमिका ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कॉमेंट्री टीम – विशेष, वर्दान, यजत, शिवांश, अयान और लक्ष्य ने अपनी जीवंत और जानकारीपूर्ण कॉमेंट्री से दर्शकों को पूरी तरह जोड़े रखा।

कार्यक्रम के अंत में सभी गणमान्य व्यक्तियों ने विजेता टीमों को शुभकामनाएँ दीं और सभी प्रतिभागियों की खेल भावना एवं समर्पण की खुले दिल से सराहना की। यह प्रतियोगिता न केवल छात्रों के शारीरिक विकास का प्रतीक बनी, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नया आयाम देने वाली साबित हुई।


यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनके अंदर छिपी प्रतिभा को उजागर करने का एक सफल प्रयास रहा। विद्यालय परिवार इस उपलब्धि पर गर्व करता है और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
















Total Users : 126023
Total views : 190692