



धर्मशाला/विवेकानंद वशिष्ठ :- आईपीएल 2025 के दौरान धर्मशाला में प्रस्तावित मैच को स्थगित करने का निर्णय लेना आसान नहीं था, लेकिन आईपीएल अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने जिस समझदारी, दूरदर्शिता और ज़िम्मेदारी के साथ यह निर्णय लिया, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने सुरक्षा, क्षेत्रीय भावनाओं और खेल की गरिमा को सर्वोपरि रखते हुए यह कदम उठाया।

भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने अरुण धूमल के इस फैसले की खुले दिल से प्रशंसा की है। उन्होंने कहा, “अरुण धूमल ने यह सिद्ध कर दिया कि जब बात राष्ट्र हित की हो, तो कोई भी निर्णय कठिन नहीं होता। उनका नेतृत्व आज देशभर में चर्चा का विषय है।”


सोशल मीडिया पर जनता और क्रिकेट प्रेमियों द्वारा भी इस फैसले की प्रशंसा की जा रही है। यह निर्णय उन्हें न केवल एक संवेदनशील और दूरदर्शी प्रशासक के रूप में स्थापित करता है, बल्कि खेल प्रशासन में एक नई मिसाल भी कायम करता है।



















Total Users : 116723
Total views : 176255