



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- न्यू गुरूकुल पब्लिक स्कूल गोपालनगर में मातृ दिवस बहुत धूम धाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय की प्राथमिक विभाग की अध्यापिका किरण शुक्ला रहीं। प्रधानाचार्य रवीन्द्र पुरी ने पुष्प भेंट कर मुख्य अतिथि महोदया का स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें प्रमुख तौर पर ‘फनी डांस’, ‘झमाकड़ा’, भांगड़ा, तथा शोशल मीडिया से संबंधित नृत्य आदि प्रमुख रहे।

इसमें रितिशा अरोही रूद्रांशी, प्रिंशा, विराट शिवांश वामिका, स्वरा शिवन्या शंभवी प्रियांशी जाह्नवी अभिमन्यु देवज्ञा कनिष्क अवनी समर मयंक वरूण मिष्ठी एवलिन, मेवलिन, वंश, अराधिका सृष्टि, प्रियांशा, यशिका हिमांशी काव्य-भारती, शिवांश अंकित, अखिलेश, आरव आराध्या आरूषी कार्तिक करण परिधि, हर्षिका आदि बच्चे शामिल रहे।

इस अवसर पर बच्चों की माताओं के लिए भी अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिनमें से Throw the ball, Bindi Poster, Inout game, Balloon blast, Musical chair, Paper dance आदि प्रमुख रहीं। सभी माताओं ने इन गतिविधियों में बड़े ही उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को और भी शानदार बनाया।

अंत में प्रधानाचार्य रवीन्द्र पुरी ने सारी नारी शक्ति को मातृ दिवस की शुभकामनाएं प्रदान कीं तथा उनका आभार व्यक्त किया।

Post Views: 270



















Total Users : 122780
Total views : 185663