



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- जिला मुख्यालय के निकटवर्ती राजस्व मुहाल लाहड़ में नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग के नियमों का उल्लंघन करते हुए निर्माण कार्य कर रहे एक व्यक्ति को टीसीपी विभाग ने नोटिस जारी किया है।
टीसीपी विभाग के मंडलीय कार्यालय हमीरपुर के नियोजन अधिकारी की ओर से जारी नोटिस में संबंधित व्यक्ति को अवैध निर्माण तुरंत बंद करने तथा 15 दिन के भीतर जमीन पर पूर्व की स्थिति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।


नियोजन अधिकारी ने इन नोटिस की अनुपालना न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।



Post Views: 207

















Total Users : 125179
Total views : 189354