

भारत :- भारत पाक तनातनी पर सीज़फायर के बाद भारत ने अब पाकिस्तान के सहयोगी देशों की खबर लेनी शुरू कर दी है। पहल तुर्किये और चीन से हुई है जो खुलकर पाकिस्तान के साथ खड़े हुए थे। हालाँकि अज़रबैजान भी इस लिस्ट में शामिल है।


चीन


प्रतिक्रिया स्वरुप भारत सरकार ने बुधवार को तुर्किये के सरकारी चैनल TRT वर्ल्ड और चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के X अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। इन पर भारत विरोधी प्रोपेगैंडा चलाने और सेना के बारे में गलत खबरें फैलाने का आरोप है। ऐसे में माना जा रहा है के आगे चलकर अब न देशों से होने वाले व्यापर पर भी असर पड़ेगा।



भारत का तुर्किये को निर्यात अप्रैल, बीते साल करीब 5.2 अरब डॉलर रहा। . यह भारत के कुल 437 अरब डॉलर के निर्यात का सिर्फ 1.5 प्रतिशत है.
इसी तरह तुर्किये से भारत का आयात अप्रैल, 2024 से फरवरी, 2025 के दौरान 2.84 अरब डॉलर था,. यह भारत के कुल 720 अरब डॉलर के आयात का सिर्फ 0.5 प्रतिशत है.


भारत करता है तुर्किये को इन चीज़ों का एक्सपोर्ट
भारत द्वारा तुर्किये को खनिज ईंधन और तेल (2023-24 में 96 करोड़ डॉलर); विद्युत मशीनरी और उपकरण; वाहन और उसके कलपुर्जे; कार्बनिक रसायन; फार्मा उत्पाद; टैनिंग और रंगाई की वस्तुएं; प्लास्टिक, रबड़; कपास; मानव निर्मित फाइबर, लोहा और इस्पात का निर्यात किया जाता है.
भारत करता है तुर्किये से इन चीज़ों का इंपोर्ट
तुर्किये से भारत विभिन्न प्रकार के मार्बल (ब्लॉक और स्लैब); ताजा सेब (लगभग एक करोड़ डॉलर), सोना, सब्जियां, चूना और सीमेंट; खनिज तेल ,रसायन; प्राकृतिक या संवर्धित मोती; लोहा और इस्पात का आयात करता है.
वर्तमान में तुर्किये में लगभग 3,000 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें 200 छात्र शामिल हैं

दोनों देशों के बीच साल 1973 में एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसके बाद 1983 में आर्थिक और तकनीकी सहयोग पर भारत-तुर्की संयुक्त आयोग की स्थापना पर एक समझौता हुआ.
भारत —अज़रबैज़ान
भारत का अजरबैजान को निर्यात अप्रैल, 2024 से फरवरी, 2025 के दौरान मात्र 8.60 करोड़ डॉलर रहा, जो यह भारत के कुल निर्यात का मात्र 0.02 प्रतिशत है।
भारत में अजरबैजान से आयात अप्रैल, 2024 से फरवरी, 2025 तक 19.3 करोड़ डॉलर था, भारत के कुल आयात का मात्र 0.0002 प्रतिशत था. भारत का दोनों देशों के साथ व्यापार अधिशेष है.
भारत से अज़रबैज़ान को निर्यात
भारत अजरबैजान को तम्बाकू और उसके उत्पाद (2023-24 में 2.86 करोड़ डॉलर); चाय, कॉफी; अनाज; रसायन; प्लास्टिक; रबड़; कागज और पेपर बोर्ड; और सिरेमिक उत्पाद का निर्यात करता है।
आयात
वहीं, भारत में अजरबैजान से पशु चारा; जैविक रसायन; आवश्यक तेल और इत्र; तथा कच्ची खालें और चमड़े (अप्रैल-फरवरी 2024-25 के दौरान 15.2 लाख डॉलर) आता है।
भारत साल 2023 में अज़रबैजान के कच्चे तेल के लिए तीसरा सबसे बड़ा गंतव्य था। अज़रबैजान में भारतीय समुदाय के लोगों की संख्या 1,500 से ज़्यादा है।


