महिला सशक्तिकरण और सेना सम्मान का नारा देने वाली भाजपा क्यों सांप्रदायिक शब्दों पर उतर आई: संदीप सांख्यान

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार में भाजपा के एक मंत्री महोदय ने भारत की जिस वीरांगना के लिए जिस भाषा का प्रयोग की वह बहुत खेदजनक है और आज तो न्यायालय के कहने पर भाजपा के उक्त मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के भी आदेश दे दिए गए हैं।

 

 

मंत्री महोदय अब माफीनामे पर उतर आए हैं यह दोहरा चरित्र है, तो ऐसे में भाजपा की राष्ट्रभक्ति और महिला सशक्तिकरण के नारे भी मिथ्या साबित हो रहे हैं राष्ट्रभक्ति और महिला सशक्तिकरण और सेना को सम्मान देने की बात करने वाली भाजपा आखिर अब क्यों सांप्रदायिकता को बढ़ावा और सेना का अपमान करने पर क्यों उतर आई है।

 

यह एक बड़ा सवाल आज देश के नागरिक भी यही सवाल पूछ रहे हैं। संदीप सांख्यान ने कहा ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा जो पाठ आपने कार्यकर्ताओं को पढ़ा रही है वह भी किसी नफरत भरे मदरसे की तालीम से कम नहीं।

 

तिरंगे झंडे को बेचने वाले अब तिरंगा यात्रा से भ्रम फैला रहे हैं

 

संदीप सांख्यान ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि 25-25 रुपये में देश की शान तिरंगे झंडे को बेचने वाले आज देश में तिरंगा यात्रा किस मुहं से निकाल रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि पहलगाम के जबाबी हमले के बाद जो युद्ध की स्थिति बनी उसके बाद अचानक अमेरिका के कहने पर सीजफायर करने की लीपापोती के लिए यह तिरंगा यात्रा भाजपा किस मुंह से निकाल रही है।

 

तिरंगे को बेचने वाले अब तिरंगा यात्रा किस मुंह से निकाल रहे हैं

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि यह वही भाजपा की केंद्र सरकार है जो पहले देश की आज़ादी के महोत्सव पर देश के नागरिकों को तिरंगा बेचती है और अचानक किए गए सीजफायर की लीपापोती करने के किए तिरंगा यात्रा निकाल कर देश की जनता को भ्रमित करती है। यह दोगला चेहरा और चरित्र केंद्र में बैठी सरकार का भी और भाजपा का भी है।

 

संदीप सांख्यान ने एक सवाल और खड़ा करते हुए कहा कि ट्रेड और टेरर साथ नहीं तो राष्ट्रभक्ति को भाजपा ट्रेड के साथ रखना चाहेगी या फिर टेरर का मुंहतोड़ जबाब देना उचित समझेगी यह जबाब भी भाजपा को ही देना होगा। भाजपा तो सत्ता सुख के लिए आमजनता से संवाद भी कायम करना नहीं चाहती है। संदीप सांख्यान ने कहा यदि उक्त उदाहरणों का विश्लेषण करें तो भाजपा का असली चेहरा सामने आ जाता है।