राष्ट्रीय धब्ज का राजनीतिक इस्तेमाल करने का कार्य कर रही है भाजपा: प्रेम कौशल

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- 20-20 रुपए में देश का झंडा बेचने वाले और जिनके मूल संगठन ने कभी अपने कार्यालय अथवा कार्यक्रमों में तिरंगा नहीं फहराया वह अपनी विफलताओं के ऊपर पर्दा डालने के लिए तिरंगा यात्राएं निकाल कर देश के सम्मान, आन, बान तथा शान के प्रतीक राष्ट्रीय धब्ज का भी राजनीतिक इस्तेमाल करने का कार्य कर रहे हैं!

 

 

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने मीडिया को जारी ब्यान में कहा कि भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे हैं और सोफिया कुरैशी जैसी देश की बहादुर बेटी को धर्म से जोड़ कर घटिया टिप्पणी की रहे हैं परन्तु पूरा भाजपा नेतृत्व उनको बचाने में लगा है।

 

 

यहां तक कि अदालत के आदेशों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं,पहलगांव में निर्दोष देशवासियों की सामूहिक हत्या करने वाले आतंकवादियों का कोई नमो निशान नहीं है और भाजपाई तिरंगा यात्राएं निकाल कर जश्न मना रहे हैं!

 

भारत की सेना दुनियां की श्रेष्ठ सेनाओं में से एक

 

 

कौशल ने कहा कि भारत की सेना दुनियां की श्रेष्ठ सेनाओं में से एक है और तमाम देशवासियों को अपने देश की सेना पर गर्व है क्योंकि हमारे सैनिक ही देश के तिरंगे को लहराते हुए सीमाओं और देशवासियों की रक्षा करने में अपने प्राण तक न्योछावर करने का साहस दिखाते हैं !

 

 

उन्होंने कहा कि तिरंगे की रक्षा में अपने प्राणों की कुर्बानियां देने वाले सैनिकों और अनेक शौर्य गाथाएं लिखने वाली भारतीय सेना का अपमान करने वाले भाजपाइयों को अपने राजनीतिक लक्ष्यों को हासिल करने की मंशा से राष्ट्रीय धब्ज का इस्तेमाल करने पर शर्म आनी चाहिए।