विजय रथः जिला ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हैप्स का शानदार प्रदर्शन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर के छात्रों ने जिला ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कुल 51 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

 

यह प्रतियोगिता 4 एवं 5 मई 2025 को राजकीय डिग्री कॉलेज ग्राउंड, अनु, हमीरपुर में आयोजित की गई, जिसमें अंडर-8 से लेकर अंडर-19 आयु वर्ग के विभिन्न एथलेटिक्स इवेंट्स शामिल थे।

 

हैप्स के खिलाड़ियों ने 30 मीटर और 60 मीटर दौड़, बाधा दौड़, रिले दौड़, लंबी कूद और शॉट पुट थ्रो जैसी प्रतिस्पर्धात्मक स्पर्धाओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया।

 

उनके समर्पण और जोशपूर्ण प्रदर्शन के फलस्वरूप विद्यालय को 18 स्वर्ण, 18 रजत और 15 कांस्य पदक प्राप्त हुए। यह सफलता उनके अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का प्रतीक है।

छात्रों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि को सम्मानित करने हेतु 20 मई को एक विशेष प्रातःकालीन सभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्या इंजी. नैना लखनपाल तथा अकादमिक समन्वयक  विनिता

गुप्ता,  कंचन लखनपाल एवं  मनीषा मारवाह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यह अद्वितीय सफलता विद्यालय की खेल संस्कृति और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को दर्शाती है।

इस उल्लेखनीय सफलता का श्रेय विद्यालय के समर्पित खेल शिक्षकों –  मती सुमन,  पूनम,  विपिन,  पीयूष एवं  अनुकूल के मार्गदर्शन व प्रेरणा को भी जाता है। समारोह में उनके योगदान को भी हार्दिक रूप से सराहा गया।