





हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकासनगर, ने सब-जूनियर राज्य वूशु चैंपियनशिप में अपने होनहार खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों का जश्न मनाया। कक्षा 9 की आहना और कक्षा 8 की नीतिका ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया, वहीं कक्षा 7 के आरव ने रजत पदक और कक्षा 9 के समर ने कांस्य पदक हासिल किया।

इस गौरव में और वृद्धि करते हुए, आहना, नीतिका और सोमांश का चयन सब जूनियर राष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता तमिलनाडु में आयोजित की जाएगी।छात्रों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि को सम्मानित करने हेतु 22 मई को एक विशेष प्रातःकालीन सभा का आयोजन किया गया।


जिसमें अकादमिक प्राचार्या डॉ. हिमांशु, डी.एस.डब्ल्यू, संजीव ठाकुर, समन्वयिका विनिता गुप्ता, कंचन लखनपाल एवं मनीषा मारवाह और स्पोर्ट्स के एच. ओ. डी. पीयूष ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यह अद्वितीय सफलता विद्यालय की खेल संस्कृति और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को दर्शाती है।



विद्यालय प्रबंधन ने विजयी छात्रों को बधाई दी और कोच विपिन कुमार तथा कमल सिंह का उनके मार्गदर्शन और समर्पित प्रशिक्षण के लिए आभार प्रकट किया।






















































Total Users : 111613
Total views : 168247