शिमला में बढ़ते आवारा कुत्तों और बंदरों के खतरे पर SFI ने जताई चिंता

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-  शिमला में बढ़ते आवारा कुत्तों और बंदरों के खतरे पर SFI ने जताई चिंता, प्रशासन से की ठोस कार्रवाई की मांग। मेयर कि अनुपस्थिति में ऑफिस के दरवाज़े पर चिपकाया ज्ञापन ।

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) हिमाचल प्रदेश शिमला ने शहर में लगातार बढ़ रहे आवारा कुत्तों और बंदरों के खतरे को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। इन जानवरों के हमलों के चलते न केवल आम नागरिक बल्कि स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर आने-जाने वाले छात्रों पर कई बार हमले हो चुके हैं, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।

SFI का मानना है कि यह स्थिति अब असहनीय होती जा रही है और प्रशासन को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए। इसी संदर्भ में SFI प्रतिनिधिमंडल महापौर से मिलने गया । दफ़्तर में महापौर मौजूद न होने पर दफ़्तर के दरवाज़े पर ज्ञापन चिपकाया।

शहर में आवारा कुत्तों और बंदरों की जनगणना व प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

स्कूल और कॉलेज के आसपास सुरक्षित ज़ोन बनाए जाएं।

जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को इस संकट से निपटने के उपाय बताए जाएं।

SFI शिमला प्रशासन से आग्रह करती है कि वह जल्द से जल्द इस गंभीर मुद्दे का समाधान करे, अन्यथा संगठन छात्रों की सुरक्षा के लिए आंदोलन करने को बाध्य होगा।
अध्यक्ष अनिल ठाकुर सचिव दिनित दैन्टा