



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, बिझड़ी खण्ड़ इकाई की सत्र 2025-27 की प्रथम बैठक दिनांक 24 मई, 2025 को सेन भक्त मन्दिर परिसर, मैहरे, वडसर, ज़िला हमीरपुर में खण्ड़ प्रधान नरेन्द्र सिंह वन्याल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

जिसका संचालन खण्ड़ महासचिव श्री तोता राम जंजुआ द्वारा करते हुए उपस्थित सदस्यों को खण्ड़ इकाई में चल रही विभिन्न गतिविधियों वारे अवगत करवाया गया ।


बैठक में भाग लेने वालों में ज़िला प्रधान के सी गौतम, ज़िला महासचिव शम्भू राम जसवाल, खण्ड़प्रधान नरेन्द्र वन्याल, महासचिव तोता राम जंजुआ, संरक्षक परस राम ठाकुर, रवि दत्त शर्मा आदि प्रमुख रहे।



बैठक में पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया । वक्ताओं द्वारा पेंशन संशोधन की वकाया राशि विशेष रूप कर जनवरी, 2016 से जनवरी , 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों के लम्बित ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमैंट, कम्युटेशन आदि के संशोधित आर्थिक लाभ का भुगतान न हो पानेस पर भी सरकार
का भुगतान न हो पाने पर सरकार के प्रति गहरी नाराजगी प्रकट की गई।

ज़िला प्रधान के सी गौतम व महासचिव शम्भू राम जसवाल ने उपस्थित सदस्यों को संघ गतिविधियों व अन्य विभिन्न जानकारियां दी गईं। ज़िला प्रधान ने दिनांक 27 मई को ज़िला चुनाव के लिए डैलीगेटस की लिस्ट भेजने व चुनाव वाले दिन खण्ड पदाधिकारियों एवं डैलीगेटस की उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की गई। पेंशनरों की लम्बित मांगों के सम्बन्ध में ज़िला प्रधान ने कहा कि पेंशनरों के लम्बित वकाया की राशि के भुगतान में सरकार लगातार उदासीनता ही दिखाई जा रही है। उन्होंने सदस्यों को आश्वासन दिया कि संघ की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत इस वारे आगामी रणनीति बनाई जाएगी और अगर सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को सड़कों पर उतारने के लिए बाध्य किया जाएगा तो पेंशनर्ज़ उससे भी गुरेज नहीं करेंगे जिसका पूरा दायित्व सरकार का ही हो
बैठक में बिझड़ी खण्ड इकाई सदस्य श्री विचित्र सिंह, निवासी बिझड़ी व अन्य साथियों के निधन पर दो मिन्ट का मौन रखा गया।
उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री अजीत सिंह चौधरी, हरवंश लाल शर्मा, बालकृष्ण जसवाल, तारा चंद वर्मा, जगन्नाथ धीमान, रत्न चांगरा, स्नेह लता आनन्द, ललिता शर्मा , सुरक्षा कुमारी , किशोरी लाल, दलीप सिंह, सुरेन्द्र कुमार, मोहिन्द्र सिंह जसवाल, प्रशोत्तम शर्मा, राम कृष्ण, सुदेश, प्रकाश चन्द, के सी सोनी, शाम लाल, भगवान दास, राम लाल कौशल, मोहिंद्र, रत्ना राम, मदन लाल सहित अन्य पेंशनर शामिल हुए ।
















Total Users : 125213
Total views : 189397