डायमंड इंटरनेशनल स्कूल के होनहार छात्रों ने उत्तीर्ण की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  डायमंड इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पट्टा के होनहार छात्र अध्याँश चढ्ढा, योगेश शर्मा तथा संकल्प वर्मा ने सैनिक स्कूल सुजानपुर की प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है।

यह विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या  शीतला शर्मा ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।