



हिमाचल/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर/नादौन के तुन्ही गांव की वंशिका परमार को उनकी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के लिए एएफएफडब्ल्यूए द्वारा किया गया सम्मानित

जिला हमीरपुर के नादौन उपमंडल के अंतर्गत गांव तुन्ही की वंशिका परमार को हाल ही में पश्चिमी वायु कमान और वायु सेना परिवार कल्याण संघ एएफएफडब्ल्यूए द्वारा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और मानवीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।



यह कार्यक्रम वायु सेना परिवार कल्याण संघ पश्चिमी वायु कमान द्वारा जंबो हॉल पालम, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। वंशिका परमार को वायु सेना परिवार कल्याण संघ की अध्यक्ष अनिता सिन्हा द्वारा सम्मानित किया गया है।




बता दें कि वंशिका परमार एक प्रोफेशनल मॉडल हैं और मिस अर्थ 2022 भी रह चुकी हैं। इस विशेष उपलब्धि पर नादौन क्षेत्र सहित पूरे हमीरपुर जिला में खुशी की लहर है।

















Total Users : 122775
Total views : 185656