



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- राजकीय वरिष्छ माध्यामिक विद्यालय ताल में आज दिनांक 31/05/2025 को तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन एवं नशा निषेध के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में नन्द सदन की सिमरन प्रथम, गिरी सदन की छबी द्वितीय एवं स्वामी सदन की आंशिका शेखर तृतीय स्थान पर रही।


इस अक्सर पर एन० एस०एस० के स्वयंसेवी एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने जागरूकता रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पाठशाला के प्रधानाचार्य अतुल शमी ने बच्चों को नशे से दूर रहने तथा समाज से इस बुराई को दूर करने के लिए प्रेरित किया।



नशा निवारण कमेटी के प्रभारी बलदेव राज शर्मा ने इस अवसर को सफल बनाने के लिए सभी बच्चों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
Post Views: 241

















Total Users : 125215
Total views : 189399