

देहरा/विवेकानंद वशिष्ठ :- डी. ए. वी. देहरा में डी. ए. वी. स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रार्थना सभा वेला पर डी. ए. वी. संस्थापक महात्मा हंसराज जी और स्वामी दयानंद की झांकी प्रस्तुत की गई I हवं यज्ञ की आहुतियों और वेद मन्त्रोच्चारण द्वारा सम्पूर्ण वातावरण गुंजायमान हुआ।


विद्यार्थियों ने आर्य समाज से जुड़े भजनों द्वारा विद्यालय परिसर को पवित्र किया। नारों और वेदमन्त्रोच्चारण की भव्य रैली निकाली गई ताकि आर्य समान से जुड़े मूल्यों की हमारी भावी पीढ़ी अपने जीवन में सांस्कृतिक धरोहर के रूप में अपनाए।


प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा जी ने अपने सम्बोधन में इस सुअवसर पर समस्त डी. ए. वी. परिवार को शुभकामनाएँ दी और आर्य समाज से जुड़े प्रत्येक महान व्यक्तित्व की अच्छाइयों को अपने जीवन में अपनाने की आशा व्यक्त की ताकि हमारी भावी पीढी नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाकर आर्यसमाज को एक नया आयाम दें।





