हीरानगर, झनयारी और नेरी क्षेत्र में एक जून को बंद रहेगी बिजल

हमीरपुर/दोसड़का :-  विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर और विद्युत उपमंडल रंगस के अंतर्गत लाइनों एवं उपकरणों की आवश्यक मरम्मत, नए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना और लाइनों के आसपास पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते एक जून को हीरानगर, सर्किट हाउस, गांधी चौक, उपायुक्त आवास, केंद्रीय विद्यालय, कृष्णानगर, पक्का भरो, गोपालनगर, गंदा नौण, नडियाणा, झनियारा, घरयाणा, मसंदा, विकासनगर, सलासी, झनयारी, जसकोट, दड़ूही, नेरी, कमलाह, डिब्ब, सडियाणा, जटेड़ी, हिमुडा कॉलोनी, नाल्टी, रोपा, खग्गल, मसियाणा, बाड़ी और आसपास के गांवों में सुबह 9 से 5 पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी।

विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के सहायक अभियंता सौरभ राय और विद्युत उपमंडल रंगस के सहायक अभियंता ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

 

 

दोसड़का और लालड़ी में भी एक जून को चार घंटे बंद रहेगी बिजली

विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में एक जून को लाइनों एवं उपकरणों की आवश्यक मरम्मत के चलते दोसड़का, सब्जी मंडी, पुलिस लाइन, लालड़ी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।