हरियाणा के 4 युवक लोडेड पिस्तौल व 1 किलो 63.7 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार

बिलासपुर/हिमाचल :-  हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम का एक बड़ा धमाका। हरियाणा निवासी चार युवक लोडेड पिस्तौल और 1 किलो 63.7 ग्राम चरस सहित किए गिरफ्तार।

 

एक जून को विशेष डिटेक्शन टीम बिलासपुर ने फोरलेन बलोह टोल प्लाज़ा पर नाका लगाकर एक किलो 63.7 ग्राम चरस/गांजा और एक लोडेड पिस्तौल तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए।

नाके के दौरान एक टैक्सी कार नंबर HR 63C3033 (hundai Aura) मंडी की ओर से नाके की तरफ आई। टीम ने उपरोक्त वाहन को नाके पर रोका। कार में चार व्यक्ति सवार थे। वाहन की तलाशी लेने पर उपरोक्त नशीला पदार्थ और लोडेड पिस्तौल बरामद हुई।

 

आरोपियों का विवरण : –

 

1. विशाल पुत्र  ओमप्रकाश, मकान नंबर 1421, रामदरबार फेज-2, चंडीगढ़, उम्र 25 वर्ष।

 

2. अभय पुत्र अजय कुमार, पोस्ट ऑफिस राजीपुर, पंचकूला, हरियाणा, उम्र 18 वर्ष।

 

3. अभिषेक पुत्र  अजय कुमार, पोस्ट ऑफिस राजीपुर, कालका, पंचकूला, हरियाणा, उम्र 20 वर्ष।

 

4. अमन पुत्र  राकेश कुमार, मकान नंबर 1384, रामदरबार फेज-2, चंडीगढ़, उम्र 22 वर्ष।

 

आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में थाना घुमारवीं में मामला दर्ज किया गया है।