

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- लंबलू और आसपास के ग्रामीणों को अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए हमीरपुर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे | कई गंभीर बीमारियों का इलाज उन्हें अब आयुर्वेदिक अस्पताल लंबलू में ही उपलब्ध होगा।


क्योंकि अब आपने नजदीकी आयुर्वेदिक अस्पताल लंबलू में जाने माने मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर अक्षय शर्मा सेवाएं देंगे। आपको बता दें की अक्षय शर्मा इससे पहले आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में सेवारत थे।


लीवर, हार्ट और सुगर के मरीजों को अब आयुर्वेदिक अस्पताल लंबलू में उपचार उपलब्ध हो जाएगा। आपको बता दें अक्षय शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सा के क्षत्र में एक जाना माना नाम है। उनके पास दूर दूर से मरीज उपचार हेतु पहुंचते हैं। अक्षय शर्मा ने बताया की मरीज शुरुआती लक्षणों में ही उपचार शुरू करवा दें तो उन्हें जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकता है।



आजकल का खानपान ऐसा है जो कई गंभीर बीमारियों को आमंत्रित करता है। सुबह उठाकर सैर और व्यायाम और चकित्सक के परामर्श से बड़े से बड़े रोगों को हराया जा सकता है। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया है की गंभीर रोगों से पीड़ित मरीज उनसे परामर्श लेकर अपना उपचार करवाएं।


