आयुर्वेदिक अस्पताल लंबलू में 5 जून लगेगा निशुल्क स्पिरोमेट्री शिविर 

लंबलू/हमीरपुर :-  आयुर्वेदिक अस्पताल लंबलू में 5 जून को निःशुल्क स्पिरोमेट्री शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर में सांस से संबंधित रोगी निशुलक उपचार और परामर्श का लाभ उठा सकते हैं। ये जानकारी डॉ. अक्षय शर्मा ने दी।

 

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग इस शिविर का लाभ उठायें। उन्होंने बताया कि हमारे आसपास का पर्यावरण दूषित हो गया है। हवा में धूल के कण और अन्य गंदगी काफी बढ़ गई है। ऐसे में सांस के मरीजों में सांस फूलने, अस्थमा या एलर्जी की समस्या हो रही है।

 

उन्होंने बताया कि इस कैंप का उद्देश्य लोगों को इन बीमारियों के बारे में समय रहते अवेयर करना है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों को बुखार या कमजोरी में अक्सर आपको सांस लेने में परेशानी होती है। बीते कुछ वर्षों पहले कोविड ने देश के करोड़ों लोगों के फेफड़ों पर हमला किया था।

 

जिसका प्रभाव थोड़ा बहुत आज भी देखने को मिलता है। दरअसल, शरीर के अंगों को ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है और यह ऑक्सीजन फेफड़ों के द्वारा खून से शरीर से अंगों तक पहुंचती है।

 

सेहतमंद रहने के लिए श्वसन तंत्र और फेफड़ों के कार्यों की जांच करना बेहद जरूरी होता है। अगर आपको भी सांस लेने में समस्या या सांस की बीमारी से संबंधित कोई लक्षण हैं तो आप इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं।