आयुर्वेदिक अस्पताल लंबलू में निःशुल्क सिप्रोमेट्री शिविर

लम्बलू/हमीरपुर-विवेकानंद वशिष्ठ  :- आयुर्वेदिक अस्पताल लंबलू में गुरुवार को निशुल्क शिपरोमेट्री शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 40 लोगों की निशुल्क जांच की गई। इस दौरान 15 मरीज सीओपीडी के निकले जबकि 7 मरीजों में अस्थमा के लक्षण पाए गए।

शिविर में जांचा 40 लोगों का स्वास्थ्य 

डॉ अक्षय शर्मा ने बताया कि शिविर में आये मरीजो के सांस संबंधित लक्षणों की गहनता से जांच की गई। इस दौरान एक दर्जन मरीज स्वस्थ पाए गए, जबकि 22 मरीजों में सांस से संबंधित बीमारियों के लक्षण पाए गए।

 

उन्होंने मरीजो को धूम्रपान छोड़ने और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि हमारे आसपास का पर्यावरण दूषित हो गया है। हवा में धूल के कण और अन्य गंदगी काफी बढ़ गई है। ऐसे में सांस के मरीजों में सांस फूलने, अस्थमा या एलर्जी की समस्या हो रही है।

 

 

उन्होंने बताया कि इस कैंप का उद्देश्य लोगों को सांस य फेफड़ों से संबंधित बीमारियों के बारे में समय रहते अवेयर करना है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों को बुखार या कमजोरी में अक्सर आपको सांस लेने में परेशानी होती है।

 

बीते कुछ वर्षों पहले कोविड ने देश के करोड़ों लोगों के फेफड़ों पर हमला किया था। जिसका प्रभाव थोड़ा बहुत आज भी देखने को मिलता है। दरअसल, शरीर के अंगों को ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।

 

और यह ऑक्सीजन फेफड़ों के द्वारा खून से शरीर से अंगों तक पहुंचती है। सेहतमंद रहने के लिए श्वसन तंत्र और फेफड़ों के कार्यों की जांच करना बेहद जरूरी होता है।