

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे के कार्यक्रम देहरा व नादौन विधानसभा क्षेत्र में रहा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जन समस्याओं को सुना और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया।


अनुराग ठाकुर ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से जुड़े मामलों में तत्परता से कार्रवाई की जाए।


इसके अलावा, सांसद अनुराग ठाकुर अपने निजी सचिव रहे अनुपम लखनपाल के दिवंगत पिता स्वर्गीय पुरुषोत्तम लखनपाल के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।



Post Views: 241


