

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज बड़सर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान जनसमस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के स्पष्ट निर्देश दिए। अनुराग ठाकुर का यह दौरा प्रशासनिक सक्रियता और जनसेवा की मिसाल बन गया।


कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों से आए लोगों ने विभिन्न समस्याएं रखीं, जिनमें सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेंशन से जुड़े मुद्दे शामिल थे। ठाकुर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मंच पर ही बुलाकर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के आदेश दिए।


बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने इस अवसर पर कहा:-



“अनुराग ठाकुर का यह दौरा केवल औपचारिकता नहीं था, बल्कि जनता से सीधा संवाद और समाधान का सशक्त उदाहरण रहा। उनके प्रयासों से बड़सर को निरंतर केंद्रीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है और विकास की गति तेज हुई है। जनता का भरोसा भाजपा की कार्यशैली में है।”
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिनमें शामिल रहे:-


भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री अजय रिंटू
बड़सर मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, डटवाल मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल मंडल महामंत्री अश्वनी बन्याल एवं दिनेश शर्मा, रवि कानूनगो सभी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत करते हुए बड़सर क्षेत्र के प्रति उनके समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया।
अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा:-
“बड़सर मेरी प्राथमिकता है। यहां की जनता की हर समस्या को मैं अपनी जिम्मेदारी मानता हूं। अब योजनाएं कागज़ों में नहीं, ज़मीन पर दिखेंगी। भाजपा सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सिद्धांतों पर काम कर रही है।”

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के संगठनात्मक मजबूती और जनता के बीच विश्वास का माहौल स्पष्ट रूप से देखा गया। बड़सर में अनुराग ठाकुर का यह दौरा लोगों के दिलों में एक नई उम्मीद और विश्वास की भावना छोड़ गया।


