



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- जिला हमीरपुर जूडो एसोसिएशन की तरफ से रविवार को अणु स्पोर्ट्स हॉस्टल में जिला स्तरीय ओपन जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एसोसिएशन के चेयरमैन एवं विधायक सदर आशीष शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस दौरान प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले और प्रतियोगिता में बढ़चढकर भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को विधायक आशीष शर्मा ने सम्मानित किया।



उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत, निष्ठा और अनुशासन का पालन करना चाहिए। सबसे जरूरी है सुबह जल्दी उठकर अपने इष्टदेव की पूजा कर अपने दिनचर्या के कार्यकलापों का अनुशासन बनाएं और उन्हें तय समय में पूरा करें।




उन्होंने कहा कि हार जीत से ज्यादा जरूरी प्रतियोगिता में भाग लेना है। जीत हार मायने नहीं रखती, मायने रखता है अपना प्रयास। सकारात्मक होकर अपना शत प्रतिशत दें।

एसोसिएशन के महासचिव रविन्द्र पटियाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता में जिलाभर से 104 खिलाड़ियों में विभिन्न भार वर्गों में भाग लिया।


इस मौके पर वनीत कलिया सहित विभिन्न पदाधिकारी खिलाड़ी मौजूद रहे।

इस प्रतियोगिता के सब जूनियर लड़कों में 45 किलोग्राम भार वर्ग में सूर्यांश ठाकुर गोल्ड मेडल, 50 किलोग्राम भार वर्ग में आहिल शर्मा गोल्ड मेडल, नगीन सिल्वर मेडल, सब जूनियर लड़कियों के 28 किलोग्राम भार वर्ग में मीनाक्षी गोल्ड मेडल, 36 किलोग्राम में प्रिया गोल्ड मेडल, जूनियर वर्ग लड़कों के 66 किलोग्राम वर्ग में अरिंजय शर्मा गोल्ड, लड़कियों के 44 किलोग्राम वर्ग में कृतिका सोनी गोल्ड मेडल, 48 किलोग्राम में अंकिता ठाकुर ने गोल्ड मेडल हासिल।किया।
















Total Users : 122595
Total views : 185388