15 जून को मौहीं में होगी योग चैंपियनशिप: स्वाति जार   

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- जिला योगासन खेल संघ हमीरपुर की ओर से जिला स्तरीय योग चैंपियनशिप 15 जून 2025 को ठाकुर विला मौहीं, बडू में करवाई जाएगी। संघ की जिला अध्यक्ष स्वाति जार शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 10 वर्ष के बच्चों से लेकर 55 वर्ष आयु वर्ग तक।

 

10 वर्ष से 55 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी ले सकते हैं भाग

 

 

के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगित में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला योगासन खेल संघ ने दो सौ रुपए पंजीकरण शुल्क रखा है। यह प्रतियोगिता सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 8:00 से शुरू हो जाएगी।

 

 

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागी अपना आधार कार्ड और फोटो अवश्य साथ लाएं। संघ की सचिव प्रवीणा शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पारंपरिक योगासन, फॉरवर्ड बेंड व्यक्तिगत, बैक बेंड व्यक्तिगत, लेग बैलेंस व्यक्तिगत, हैंड बैलेंस व्यक्तिगत, ट्विस्टिंग बॉडी व्यक्तिगत, स्पाइन व्यक्तिगत, आर्टिस्टिक योगासन एकल, आर्टिस्टिक योगासन युगल, रिदमिक योगासन युगल, आर्टिस्टिक योगासन ग्रुप, पारंपरिक योगासन ग्रुप के मुकाबले होंगे।

 

 

खिलाड़ी इन बारह इवेंट में से योगासन ग्रुप सहित किन्हीं चार इवेंट में भाग ले सकता है। जिला योगासन खेल संघ हमीरपुर के संस्थापक अजय शर्मा ने बताया कि

2020 से भारत सरकार ने योग को भी खेलों में शामिल किया है। जिसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर योगासन भारत नाम से संगठन कार्य कर रहा है।

 

 

जोकि मिनिस्ट्री ऑफ़ यूथ अफेयर्स भारत सरकार से इंडियन ओलंपिक संघ का स्थाई सदस्य है। संगठन को वर्ल्ड योगासन से मान्यता प्राप्त है। इसकी एक इकाई हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ के रूप में कार्य कर रही है। खिलाड़ी 70 186 14715 व 8219490630 पर संपर्क कर सकते हैं।