हिम अकादमी स्कूल में “अन्वेषिका फिजिक्स भारत यात्रा” का भव्य आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकासनगर में “अन्वेषिका फिजिक्स भारत यात्रा” का एक विशेष कार्यक्रम अत्यंत उत्साह और वैज्ञानिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में भौतिक विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना एवं उन्हें प्रयोगों के माध्यम से वैज्ञानिक सोच विकसित करना था।

 

पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के मार्गदर्शन में विज्ञान को प्रयोगात्मक रूप में समझने का अवसर मिला छात्रों को

 

कार्यक्रम का समन्वयन देश के ख्यातिप्राप्त भौतिक वैज्ञानिक, लेखक एवं पद्मश्री सम्मानित प्रो. एच.सी. वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित अतिथि डॉ. कुलदीप कुमार शर्मा (अध्यक्ष, IAPT RC-23 एवं विभागाध्यक्ष, भौतिकी एवं फोटोनिक्स विज्ञान, NIT हमीरपुर) और डॉ. अरुण कुमार (भौतिकी विभाग, राजकीय महाविद्यालय, बिलासपुर) तथा राजेश कुमार, व्याख्याता (भौतिक विज्ञान), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुल्लरवाला (करसोली), सोलन, हिमाचल प्रदेश की उपस्थिति में कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।

कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित विज्ञान प्रयोगों का प्रदर्शन किया गया: जिनमें: उत्तल-अवतल लेंस से प्रकाश का अपवर्तन, दूरबीन (टेलिस्कोप) का कार्य सिद्धांत,सूक्ष्मदर्शी (माइक्रोस्कोप) की कार्यप्रणाली ,द्विधात्विक तापमापक का व्यवहार ,द्रव्यमान केंद्र का निर्धारण। इन प्रयोगों ने छात्रों को विज्ञान को समझने का एक नया नजरिया प्रदान किया।

 

 

11वीं तथा 12वीं के छात्रों ने इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वयं प्रयोग कर भौतिक सिद्धांतों को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया।

 

इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्या इंजीनियर नैना लखनपाल, अकादमिक प्रधानाचार्या डॉo हिमांशु शर्मा, उप प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार ,विद्यालय समन्वयक कंचन लखनपाल, विनीता गुप्ता तथा मनीषा मारवाह तथा 11वीं, 12वीं के शिक्षक व विद्यार्थियों ने भाग लिया।

 

साथ ही अकादमिक प्रधानाचार्या डॉक्टर हिमांशु शर्मा ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं।