वीरेंद्र कंवर को वालीबॉल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नवीन शर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चैयरमैन नवीन शर्मा ने अखिल भारतीय वालीबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष बनने पर भाजपा नेता,पूर्व मंत्री हिमाचल सरकार वीरेंद्र कँवर क़ो हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैँ।

 

वीरेंद्र कंवर के वालीबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष बनने से पूरे देश में रोशन हुआ हिमाचल का नाम : नवीन शर्मा ।

 

नवीन शर्मा ने बताया कि वीरेंद्र कँवर एक संघर्ष शील व्यक्तित्व हैं वर्ष 2010 से लगातार हिमाचल प्रदेश वालीबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष हैँ और उनके नेतृत्व में वॉलीबॉल का विस्तार हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक जिला, तहसील एवं खंड स्तर तक हुआ है।

 

नवीन शर्मा ने कहा कि वीरेंद्र कंवर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपना अच्छा प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबॉल में अपना नाम और स्थान बनाया है।

 

नवीन शर्मा ने कहा कि वीरेंद्र कँवर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के भी अध्यक्ष हैं और उनके नेतृत्व में वह सभी खेल जो भारतीय ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त हैं, उनमें हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ीयों ने अपनी सभी स्पर्धाओं मे उम्दा प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश के नाम क़ो राष्ट्रीय स्तर पर बनाने मे अपनी अग्रणी भूमिका अदा कर रहे है।

 

नवीन शर्मा ने कहा कि वीरेंद्र कँवर के वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बनने से भारत के वॉलीबॉल का स्थान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगा ।

 

नवीन शर्मा ने कहा कि वीरेंद्र कँवर के अध्यक्ष बनने में पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की भूमिका की भी प्रशंसा की है एवं अनुराग ठाकुर का आभार जताया।