आगामी कार्यक्रम की मंडी अभ्यास वर्ग में बनी रूपरेखा:–नैंसी अटल

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने बयान जारी करते हुए कहां कि हिमाचल प्रदेश अभ्यास वर्ग 5 से 8 जून 2025 तक मंडी के जागृति कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

अभाविप हिमाचल प्रदेश का चार दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग मंडी के जागृति कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सम्पन्न- अ•भा•वि•प•

इस चार दिवसीय अभ्यास वर्ग में *प्रदेश भर से कुल 239 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 147 छात्र, 69 छात्राएं, 20 प्राध्यापक तथा 3 अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।यह वर्ग कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, वैचारिक बौद्धिक विकास तथा संगठनात्मक कौशल को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

अभाविप प्रदेश अभ्यास वर्ग: भविष्य की कार्ययोजना खाका तैयार:– अभाविप

वर्ग में अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उनके अतिरिक्त केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य निधि बहुगुणा, विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो. नागेश ठाकुर एवं प्रो. प्रदीप कुमार, तथा क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री गौरव अत्री ने भी वर्ग में मार्गदर्शन प्रदान किया। चारों दिन चले प्रशिक्षण सत्रों में कार्यकर्ताओं को अभाविप की ऐतिहासिक यात्रा, संगठन की सैद्धांतिक भूमिका, कार्यपद्धति तथा राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थी की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

 

प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने कहां कि विद्यार्थी परिषद के विभिन्न सत्रों के माध्यम से बताया गया कि वह किन सिद्धांतों पर कार्य करती है और उसकी कार्यपद्धति कैसी है। पहले जहां 60 लोगों के साथ परिषद का पहला अभ्यास वर्ग हुआ था, वहीं आज हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी से विभिन्न प्रदेशों में अभ्यास वर्ग आयोजित हो रहे हैं।

 

यह परिषद के बदले हुए व्यापक और प्रभावी स्वरूप को दर्शाता है। प्रशिक्षण के उपरांत कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा, स्पष्टता एवं संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का संचार देखने को मिला। सभी कार्यकर्ता अब अपने-अपने क्षेत्रों एवं शिक्षण संस्थानों में अभाविप के कार्य को सशक्तता से गति देंगे।

 

वर्ग के समापन सत्र में प्रदेश मंत्री ने आगामी आंदोलन की घोषणा की। *आगामी कार्यक्रम कुछ इस प्रकार रहेंगे :–* सभी महाविद्यालय में नए विद्यार्थियों के दाखिले के समय उनकी मदद के लिए मार्गदर्शक केंद्र लगाए जाएंगे, 10 जून से 20 जून तक स्कूल सदस्यता अभियान चलेगा, 25 जून को आपातकाल निषेद दिवस मनाया जाएगा, 5 से 12 जुलाई तक नगर कार्यकारणी गठन की जाएगी, 9 जुलाई को जिला स्तरीय राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर प्रमुख कार्यक्रम होंगे, 5 से 20 अगस्त तक महाविद्यालय सदस्यता अभियान और 15 अगस्त को ‘एक गांव एक तिरंगा’ व तिरंगा रैली निकाली जायेगी।

 

प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित में काम करती आई है और आगे भी ऐसे ही निरंतर काम करती रहेगी।