



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चैयरमैन व सर्वजनकल्याण सभा के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा में प्रदेश में पांचवा व जिला हमीरपुर में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर गार्गी ठाकुर को टोपी शाल व संस्था का स्मृति चिन्ह प्रदान कर के सम्मानित किया।
नवीन शर्मा ने कहा कि गार्गी ने 98.86 प्रतिशत अंक ले कर अपने माता पिता , अपने अध्यापकों व अपने स्कूल के साथ साथ पूरे हमीरपुर जिले का नाम रोशन किया है ।उन्होंने कहा कि हम गार्गी को आने वाले समय में सुनहरे भविष्य की कामना करते हैं ।


गार्गी ठाकुर के माता पिता व नाना प्रेम सिंह भरमौरिया ने बेटी को प्रोत्साहित करने के लिए संस्था का धन्यवाद किया। इस अवसर पर नवीन शर्मा ने साथ अश्वनी, अभी पटियाल और राजीव धीमान सहित अन्य उपस्थित रहे ।



Post Views: 211

















Total Users : 126570
Total views : 191459