मोदी सरकार के 11 साल: गरीबों को मिला सम्मान, महिलाओं को नई उड़ान, भारत बना आत्मनिर्भर और वैश्विक नेतृत्वकर्ता – उषा बिरला

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री उषा बिरला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक और बेमिसाल बताते हुए कहा कि यह सिर्फ विकास की नहीं, बल्कि गरीबों को सम्मान, महिलाओं को सशक्तिकरण और देश को वैश्विक नेतृत्व दिलाने की यात्रा है।

उषा बिरला ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के लिए वो किया जो दशकों तक सिर्फ घोषणाओं में था। आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों गरीबों को पक्के घर मिले हैं। उज्ज्वला योजना से हर गरीब माँ-बहन को धुएं से मुक्ति मिली है। शौचालय निर्माण अभियान ने गांव-गांव में स्वच्छता की अलख जगाई और महिलाओं को सम्मानजनक जीवन दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि “अगर महिला सशक्त होगी तो परिवार सशक्त होगा, समाज सशक्त होगा और देश सशक्त होगा।” इसी सोच के तहत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से लेकर जन धन खाते, मुद्रा लोन, मातृत्व लाभ योजना, मिशन शक्ति, और महिला सैनिकों को फ्रंटलाइन में जगह देने तक—हर क्षेत्र में महिलाओं को भागीदारी मिली है।

मुद्रा योजना के ज़रिए करोड़ों महिलाओं को स्वरोज़गार मिला। जन धन योजना से महिलाओं के बैंक खाते खुले, जिससे सीधे लाभ मिला। हर घर जल योजना ने गांव-गांव तक नल से पानी पहुंचाया, जिससे महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।

उषा बिरला ने कहा कि मोदी सरकार की गरीब-कल्याण नीतियों का असर आज साफ दिखता है—80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, जन औषधि केंद्रों से सस्ती दवाइयां, आयुष्मान भारत योजना से 5 लाख तक मुफ्त इलाज, और स्वनिधि योजना से रेहड़ी-पटरी वालों को स्वरोजगार में मदद मिली है।

उन्होंने रक्षा और वैश्विक क्षेत्र में उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए कहा कि भारत अब सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि उत्पादक राष्ट्र बन चुका है। अब हम 92 देशों को रक्षा उपकरण निर्यात कर रहे हैं और जल्द ही रक्षा निर्यात में 3 लाख करोड़ का आंकड़ा छूने का लक्ष्य है।

उषा बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी बनने की ओर अग्रसर है। जी-20 की अध्यक्षता, कोरोना काल में वैक्सीन निर्माण, विश्व योग दिवस, ऑपरेशन कावेरी जैसे वैश्विक कदम भारत की पहचान को और मजबूत करते हैं।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अब का भारत आत्मनिर्भर है, दृढ़ संकल्पित है, और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के सपने को साकार करने के मार्ग पर अग्रसर है।