हिमाचल में आई आपदा पर केंद्र सरकार का गणित गलत: संदीप सांख्यान

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा है कि साल 2023 को हिमाचल प्रदेश में आई आपदा पर केंद्र सरकार और भाजपा को अपना गणित सुधारना चाहिए।

 

घोषणा 2006 हज़ार करोड़ नुकसान हुआ था 10 हज़ार करोड़ का… संदीप सांख्यान

 

 

उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा है कि भाजपा 2006 करोड़ का राग आलाप रही है जबकि साल 2023 में जो आपदा आई थी उसका नुकसान करीब 10 हज़ार करोड़ रुपये हुआ था और प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को 9020 हज़ार करोड़ के आपदा की कुल जानकारी दस्तावेज और प्रमाणिकता से साथ दी साल 2023 में ही दे दी थी।

 

साल 2023 की आपदा में नुकसान करीब 10 हज़ार करोड़… संदीप सांख्यान

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश में भाजपा का हर नेता 2006 हज़ार करोड़ की राशि का राग अलाप रहा है जबकि नुकसान इससे 5 गुना ज्यादा अंकित हुआ है। संदीप सांख्यान ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खु ने केंद्र की सरकार को बारम्बार इस आपदा से स्वयं जाकर अवगत करवाया था और प्रदेश में भाजपा के नेता बिना वजह ही अपनी पीठ थपथपा रहे हैं, जबकि सच्चाई इससे कहीं भिन्न है।

 

केवल 2006 हज़ार करोड़ पर भाजपा न थपथपाए अपनी पीठ…संदीप सांख्यान

 

 

 

भाजपा के नेताओं का नसीहत देते हुए संदीप सांख्यान ने कहा कि प्रदेश में पूर्व भाजपा की सरकार ने 15 वित्त आयोग का पैसा अग्रिम ले लिया था जिसकी वजह से प्रदेश पर अधिक आर्थिक बोझ पड़ा है और वर्तमान हिमाचल सरकार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए वचनबद्ध है, उसी दिशा में प्रदेश सरकार कदम भी उठा रही है, लेकिन भाजपा का काम सिर्फ नकारात्मक राजनीति करने रह गया है जबकि प्रदेश की आर्थिक वस्तुस्थिति अलग है।

 

 

संदीप सांख्यान ने कहा यदि प्रदेश में आई आपदा की स्थिति से केंद्र सरकार और भाजपा नेता समझते तो उनको 2006 करोड़ की बजाए प्रदेश सरकार को करीब 10 हज़ार करोड़ की आपदा राशि देनी चाहिए थी जबकि 2006 हजार करोड़ की राशि नाकाफी है और इससे आपदा के नुकसान की भरपाई होना संभव नहीं है।