हैल्पिंग हैंड फैमली ने कैंसर पीड़ित के इलाज के लिए की आर्थिक सहायता

राजगढ़ (सिरमौर)/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए हैल्पिंग हैंड फैमली हिमाचल प्रदेश ने गांव जुब्बल, डाकघर चुरवधार, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर की निवासी श्रीमती जोती देवी के पति के इलाज हेतु 5100 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

5100 रुपए की राशि पीड़ित परिवार को भेंट की गई

बताया गया कि जोती देवी के पति पिछले दो वर्षों से कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उनका इलाज पी.जी.आई. चंडीगढ़ में चल रहा है। परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है, जिस पर हैल्पिंग हैंड फैमली ने मदद का हाथ बढ़ाया।

 

फैमली के संचालक, समाजसेवी एवं देश प्रेमी कश्मीर सिंह ने जानकारी दी कि यह सहायता एक सेवा भावना के तहत दी गई है और हैल्पिंग हैंड फैमली समय-समय पर जरूरतमंदों के लिए इसी प्रकार सेवा कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि देश सेवा के साथ-साथ समाज सेवा भी उतनी ही आवश्यक है।

 

स्थानीय लोगों ने हैल्पिंग हैंड फैमली के इस कार्य की सराहना की है और इसे मानवता की सच्ची मिसाल बताया।