



घुमारवीं/विवेकानंद वशिष्ठ :- देवभूमि क्षत्रिय संगठन सवर्ण मोर्चा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर के एकदिवसीय कार्यक्रम के दौरान नीट परिक्षा में हिमाचल प्रदेश के प्रथम रहे विधानसभा घुमारवीं हटवाड पंचायत ग्रांम गलाही के आरव ठाकुर को प्रशंसा पत्र व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया।
इसके पश्चात् ग्राम पंचायत पनौल गांव हडसर के सुमित ठाकुर जो 10वर्ष सेना में सेवा देने के बाद कडी मेहनत कर कमीशन पास कर लैफ्टिनैंट बनने पर सुमित ठाकुर को बधाई व प्रशंसा पत्र दिया।।


इस दौरान रूमित सिंह ठाकुर ग्राम पंचायत अवारी खलीण में जर्मनी में लापता आर्यन चन्देल के घर गांव घुमाणी में आर्यन के पिता विचित्र सिंह चन्देल से भी मिले व बेटे का हाल जाना व उन्हे सात्वना दी।



इस दौरान जगदीप ठाकुर, योगेश ठाकुर, मनोज चन्देल, योगराज ठाकुर सहित बिलासपुर जिला व घुमारवीं मण्डल संगठन के कार्यकर्ता रूमित सिंह ठाकुर के साथ रहे।

















Total Users : 127119
Total views : 192310