



भोरंज/हमीरपुर :- शिवम इंस्टीट्यूट फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एसआईवीटी) घुमारवीं में सीनियर आईटी फैकल्टी और जूनियर आईटी फैकल्टी के 2-2 पदों तथा टैली फैकल्टी के एक पद को भरने के लिए 26 जून को सुबह साढे 10 बजे उपरोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी एमसीए, एमएससी-आईटी, एमएससी-सीएस, बीसीए, बीएससी-आईटी, पीजीडीसीए और बीकॉम विद टैली में से कोई भी डिग्री या डिप्लोमाधारक होना चाहिए तथा उसकी आयु 18 से 32 वर्ष के बीच हो। चयनित उम्मीदवार को 13,500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।


जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।




















Total Users : 127113
Total views : 192301