


हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल, हमीरपुर के लिए 26 जून 2025 का दिन गौरवपूर्ण रहा, जब विद्यालय ने ज़ोनल CISCE शूटिंग चैंपियनशिप 2025 का सफल आयोजन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के प्रतिभाशाली निशानेबाज़ों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक अर्जित किए, जिनमें शामिल हैं:
5 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक, 4 कांस्य पदक।



अंडर-14 बालक वर्ग में अर्हान रोहटा को स्वर्ण(ऑकलैंड हाउस, शिमला), पियूष को रजत (ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल, हमीरपुर) , हरशिष सिंह को कांस्य(ऑकलैंड हाउस, शिमला) पदक प्राप्त हुए।



अंडर-14 बालिका वर्ग में जैस्मिन को स्वर्ण (ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल, हमीरपुर),आरात्रिका को रजत(ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल, हमीरपुर), भावना ठाकुर को कांस्य (ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल, हमीरपुर) पदक प्राप्त हुए।
अंडर-17 बालक वर्ग में ईशांत सुराना को स्वर्ण(ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल, हमीरपुर), दिव्यांश ठाकुर को रजत (ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल, हमीरपुर), प्रभात ठाकुर को कांस्य (ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल, हमीरपुर) पदक प्राप्त हुए।


अंडर-17 बालिका वर्ग में अवनी सिंह को स्वर्ण (ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल, हमीरपुर), प्रगति बिष्ट को रजत (ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल, हमीरपुर),पावनी को कांस्य (ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल, हमीरपुर) पदक प्राप्त हुए।
10 मीटर ओपन साइट एयर रायफल (अंडर-17 बालक वर्ग) में टैंजिन छोकेन को स्वर्ण (ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल, हमीरपुर) पदक प्राप्त हुआ।
10 मीटर एयर पिस्टल (अंडर-17) में रुद्र सिंह को स्वर्ण पदक (ऑकलैंड हाउस, शिमला) प्राप्त हुआ।
अंडर-14 में अनंजय सिंह को स्वर्ण (ऑकलैंड हाउस, शिमला) पदक प्राप्त हुआ।
इसके अतिरिक्त, कृयांश ठाकुर, ईशा राणा, आंन्या गुप्ता, आराध्या ठाकुर, योगेश कुमार एवं शौर्य रत्तन को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुशासन के लिए बधाई दी है। विद्यालय की प्रिंसिपल डायरेक्टर सीए पूजा मिन्हास ने कहा कि, “यह उपलब्धि केवल हमारे खिलाड़ियों की प्रतिभा ही नहीं, बल्कि उनके निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास का परिणाम है। हम भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु प्रतिबद्ध हैं।”

—


