


हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री उषा बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज ‘मन की बात’ के 123वें एपिसोड में देशवासियों को योग दिवस की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ का संदेश देकर वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ भारत की संस्कृति नहीं बल्कि मानवता के लिए संजीवनी है, जो पूरी दुनिया को जोड़ने का कार्य कर रही है।
प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात पर भाजपा नेत्री उषा बिरला ने कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज के कार्यक्रम में आपातकाल की 50वीं बरसी का भी उल्लेख किया। उषा बिरला ने कहा कि पीएम मोदी ने बिल्कुल सही कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या कर दी गई थी और भारत के नागरिकों को उनके अधिकारों से वंचित कर दिया गया था। लेकिन अंततः सत्य की जीत हुई और तानाशाही थोपने वाले हार गए। यह भारत के लोकतंत्र की ताकत है।
उषा बिरला ने प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं की भागीदारी पर किए गए उल्लेख का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी हमेशा से नारी शक्ति को आगे बढ़ाने के पक्षधर रहे हैं। आज भारत की महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं। चाहे पंचायत हो, संसद हो, स्टार्टअप हो या खेल का मैदान – महिलाओं की भागीदारी ने देश को नई दिशा दी है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे सशक्त अभियान का ही परिणाम है।
उषा बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति कर रहा है, लोकतंत्र मजबूत हो रहा है और महिलाओं को उनका उचित सम्मान व अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को भी योग, लोकतंत्र के मूल्यों और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपने दायित्व को समझते हुए कार्य करना चाहिए
Post Views: 146


