केंद्रीय मंत्रियों व भाजपा अध्यक्ष की प्रवति बन गई है, प्रदेश सरकार को कोसना:  संदीप सांख्यान 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस को परिवारवाद के नाम पर बदनाम करने और कटघरे में खड़ा करने वाली भाजपा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी भारतीय जनता पार्टी प्राइवेट लिमिटेड बन गई है।
भाजपा ने अपना प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से तालियां बजवाकर फाइव स्टार होटल में चुन लिया। इनके संगठन में लोकतंत्र इतना था की एक ही नॉमिनेशन आया एक ही व्यक्ति की घोषणा हुई और और तमाशा इतना था कि शायद जिनके यहां ई.डी और सीबीआई और इनकम टैक्स के छापे पडते है उनके परिवारों में भी इतने बड़े आयोजन नहीं होते।
 इन इवेंट्स में पैसा कहां से आ रहा है इसकी भी जांच होनी चाहिए। पिछले एक हफ्ते में दो केंद्रीय मंत्री हिमाचल का दौरा कर गए हिमाचल सरकार को प्रेस कांफ्रेंस के अलावा और कांग्रेस को कोसने के अलावा क्या देकर गए इसकी जानकारी भी भाजपा को देनी चाहिए। आज वही भाजपा प्रवति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जी निभाई।
संदीप सांख्यान ने कहा कि आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रवास पर आए हैं। भारतीय जनता पार्टी की विफलताओं को छुपाने के लिए प्रदेश सरकार को कोस कर भाजपा पतली गली से निकलना चाहती है, पर सवाल उठता है कि भाजपा आखिर कब तक यह सब करती रहेगी।
 उन्होंने कहा कि जो जयराम ठाकुर कल डॉ बिंदल की तारीफों के पुल बांध रहे थे उन्होंने मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए उन्हें पी पी किट घोटाले में क्यों हटाया इसका जवाब जय राम जी को देना चाहिए था। गत लोकसभा व उपचुनाव में जिस व्यक्तियों के ऊपर भाजपा के कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारी ने प्रचार सामग्री छपाने से लेकर राशन एकत्रित करने तक के घोटाले के इल्जाम दिल्ली तक पहुंचाएं हो वह प्रदेश सरकार से आर.टी.आई के माध्यम से नगर निगम, नगर परिषदों व नेशनल हाईवे अथॉरिटी से आर.टी.आई मांगी हो की कितने होर्डिंग की अनुमति दी गई और भाजपा ने 350 होर्डिंग की जगह कागजों में 3000 लगवा दी ऐसे जैसे विवादों को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दरबार पहुंचए हो फिर भी आखिर उस व्यक्ति को पार्टी ने दोबारा अपना प्रदेश अध्यक्ष चुना है बड़ी आश्चर्यजनक बात है।
 भाजपा को सार्वजनिक मंच से अपने कार्यकर्ताओं को बताना चाहिए था एवं भाजपा में कोई कार्यकर्ता अध्यक्ष बनने के काबिल ही नहीं है। भाजपा को अपनी इस मजबूरी को भी बताना चाहिए था। कांग्रेस राजनीति में गाली से ज्यादा सम्मान पर विश्वास करती हैं। संदीप सांख्यान ने चुटकी लेते हुए कहा खैर भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को बहुत शुभकामनाएं।
भाजपा के केंद्रीय मंत्री विधायक और कार्यकर्ता बंद कमरों से सार्वजनिक मंचों तक कांग्रेस को कोसने का काम करते है। प्रदेश एक बार पुनः आपदा की चपेट में है किसी केंद्रीय मंत्री ने अगर किसी प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया हो तो कृपया उसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड करें। कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों विधायकों मंत्रियों से लेकर के सभी कार्यकर्ता हर समय समाज में रहते हैं और उत्तरदाई होने के प्रयासरत रहते हैं। एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी के एक गुट विशेष को नए अध्यक्ष की शुभकामनाएं।