





हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- राजीव बिंदल को भाजपा अध्यक्ष घोषित किए जाने के अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह द्वारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी के प्रति की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जारी ब्यान में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री का ब्यान तथ्यों पर आधारित नहीं है।
क्योंकि कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव मतदान से हुआ मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव के माध्यम से अध्यक्ष चुने गए और इससे पूर्व सोनियां गांधी के विरुद्ध भी स्वर्गीय राजेश पायलट ने पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था तब सोनियां गांधी भी चुनाबी प्रक्रिया के माध्यम से पार्टी अध्यक्ष चुनी गईं थीं।
कौशल ने कहा कि तानाशाही का आलम तो भाजपा में है जहां तमाम फैसले एक नेता द्वारा पार्टी के ऊपर थोपे जाते हैं और भाजपा में चाहे केंद्रीय मंत्री हों,मुख्यमंत्री हों अथवा पार्टी के अन्य नेता सब एक ही व्यक्ति का स्तुति गान करते हैं।
उन्होंने कहा कि सोनियां गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का निमंत्रण पत्र राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित किया जा चुका था परंतु उन्होंने अपने स्थान पर डॉ मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया,राहुल गांधी ने कुछ राज्यों में पार्टी की पराजय की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया और तमाम पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के दबाव के बाबजूद पुनः अध्यक्ष पद स्वीकार नहीं किया और यदि राहुल गांधी चाहते तो प्रधानमंत्री भी बन सकते थे।
क्योंकि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कई बार उन्हें अपने स्थान पर इस पद को ग्रहण करने की पेशकश की परंतु राहुल गांधी ने भाजपा की तानाशाही के ख़िलाफ़ संघर्ष करने की राह को चुना।
कौशल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक दलित तथा विद्वान नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना कर देश के दलित समाज को गौरवान्वित किया मगर भाजपा में तो चर्णपादुकाएं उठाने वाले नेताओं को ही आगे बढ़ाने की परंपरा रही है।
भाजपा द्वारा प्रदेश में साठ विधानसभा सीटें जीतने के दावे पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि अभी कुछ अरसा पहले ही नौ विधासभा क्षेत्रों में हुए उपचुनावों में प्रदेश की जनता द्वारा दिखाए गए आईने में भाजपाई पुनः झांक कर देख लें हक़ीक़त से रूबरू हो जाएंगे और मन का भ्रम भी दूर हो जाएगा।
Post Views: 262
























































Total Users : 111601
Total views : 168225