



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष के उस बयान पर सवाल उठाते हुए जिसमें उन्होंने कहा है कि आपदा में सरकार नहीं पहुंच पा रही है, संदीप सांख्यान ने प्रश्न खड़े करते हुए कहा कि यदि ऐसा है दो दिन पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की साझा तस्वीर को कैसे भुला दिया जाए।
आपदा में अवसर ढूंढना बंद करे भाजपा: संदीप सांख्या


संदीप सांख्यान ने कहा भाजपा आपदा में अवसर खोजने की राजीति बंद करे और आपदा में सियासत ढूंढना भी बंद करे। संदीप सांख्यान ने कहा कि सांसद कंगना रनौत को भाजपा सेलिब्रिटी बना कर घुमा रही और आपदा के समय सांसद कंगना की बेतुकी बयानबाज़ी भी लोंगो से छुपी नहीं है।



आफत में भी सियासत तलाश रही भाजपा आपदा में भी अलग अलग धड़ो में बंटी नज़र आ रही है। उन्होंने कहा कि गत चार-पांच दिनों से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशअध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष मंडी की सांसद कंगना रणौत के बयान भाजपा के मध्य अंतर्कलह को प्रमाणित कर रहे हैं और भाजपा के मुख्य पुरोहित के नाते जगत प्रकाश नड्डा आशीर्वाद दे रहे हैं और खुद पूर्व के मुख्यमंत्रियों शांता और धूमल से आशीर्वाद लेते नज़र आए और हिमाचल प्रदेश सरकार को कोसने के अतिरिक्त कोई कार्य नहीं किया।
संदीप सांख्यान ने कहा कि आपदा एक प्राकृतिक त्रासदी है जिसको प्रदेश लगातार पिछले तीन बरसात के मौसमों से भुगत रहा है और प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी का हर नेता और पदाधिकारी आपदा से लड़ने के ततपर है और आपदाग्रस्त क्षेत्रो के लोंगो के प्रति गहरी संवेदनाएं रखता है।

लेकिन भाजपा के नेता यहाँ भी अवसर तलाश रहे हैं आपदा ग्रस्त क्षेत्रो में यदि मुख्य मार्ग ही क्षतिग्रस्त है तो भाजपा के नेता वहाँ कैसे पहुंच रहे हैं यह भी विचारणीय प्रश्न है। इसका जवाब भी प्रदेश की जनता जानना चाहती है।
प्रदेश के अन्य भागों में समाज को बरगला के जो राहत सामग्री के नाम पर गाड़ियां भिजवा रहे हैं वह वहां कैसे पहुंच रही है यह भी भाजपा को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए। खाली नाचने से राजनीति नहीं चलती यह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को पता होना चाहिए।
कंगना रनौत सांसद और नेता प्रतिपक्ष की बयान बाजी भाजपा की आपदा की ओर संकेत करती है। जिसमें केंद्र में पूर्ण होने जा रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अवसर तलाश नज़र आए।
नेशनल हाईवे कर्मचारी के साथ हुए स्थानीय लोगों के विवाद के बाद पूरी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता के विरोध में खड़ी हो गई है। जगत प्रकाश नड्डा तो हिमाचल प्रदेश मैं नेशनल हाईवे की अथॉरिटी की कार्यप्रणाली पर उनके स्पोक्सपर्सन की तरह बात करते नज़र आए। नड्डा के नए अनुयाई भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदेश में नेशनल हाईवे अथॉरिटी की स्थिति पर मुख्यमंत्री को स्थिति स्पष्टीकरण करने की मांग कर रहे हैं।

स्पष्टीकरण तो पूर्व की जय राम सरकार को देना चाहिए क्योंकि नियमों को ताक पर रखकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी को काम करने की अनुमति कैसे दी गई। स्पष्टीकरण तो भाजपा अध्यक्ष को देना है की कंगना को आने के लिए क्यों रोका गया और कंगना ने बिंदल की उपस्थिति में सिराज का दौरा करने से क्यों मना किया पूरी बीजेपी बिलासपुर में नत मस्तक होने आई कंगना क्यों नहीं आई। भाजपा अध्यक्ष को यह बात मालूम होनी चाहिए कि जिनके घर शीशे के हो व दूसरों के यहां पत्थर नहीं मारते।















Total Users : 127195
Total views : 192429