



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकासनगर में कक्षा 6वीं और 7वीं के छात्रों के लिए “बैगलेस डे” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस विशेष आयोजन का उद्देश्य छात्रों को पुस्तकीय बोझ से मुक्त कर अनुभवात्मक व मूल्यपरक शिक्षा प्रदान करना था।कार्यक्रम की शुरुआत ‘वैश्विक ऊष्मीकरण’ पर आधारित एक जानकारीपूर्ण वीडियो और प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुई।



छात्रों ने वीडियो ध्यानपूर्वक देखा और संबंधित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तरपुस्तिका में लिखे। इसके साथ ही शिक्षकों द्वारा छात्रों से संवाद कर विषय को और गहराई से समझाया गया।




इसके पश्चात विद्यालयी संसद का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस गतिविधि के माध्यम से उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, नेतृत्व और विचार-विमर्श की संस्कृति को अनुभव किया। दोपहर के सत्र में विद्यार्थियों ने मराठी फिल्म ‘छावा’ देखी, जो छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।

फिल्म ने बच्चों में वीरता, साहस और देशभक्ति जैसे मूल्यों का संचार किया।यह पूरा आयोजन विद्यार्थियों के बौद्धिक, नैतिक और सामाजिक विकास की दिशा में एक सार्थक व सराहनीय प्रयास सिद्ध हुआ।

















Total Users : 127195
Total views : 192429