



लंबलू/हमीरपुर :- आयुर्वेदिक हॉस्पिटल लंबलू स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार के सहयोग से यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती हो रही है। इसी कड़ी में स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए डॉ मुकेश कुमार की तैनाती एक बार फिर आयुर्वेदिक हॉस्पिटल लंबलू में हुई है।
इससे पहले भी 4 वर्ष तक सेवाएं दे चुके हैं, उनके उपचार से अब तक सेंकड़ों मरीजों को नया जीवन मिला है, ऐसे में अब लंबलू के आसपास के लोग भी स्थानीय आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में उपचार का लाभ उठा सकते हैं।
आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश ने बताया कि यहां पर घुटने, गर्दन, पीठ कमर या बाबसीर के अलावा कई अन्य गंभीर एवं पुराने रोगों का इलाज पंचकर्मा और पैरासर्जिकल प्रोसीजर के माध्यम से किया जाता है।
आयुर्वेद में ऐसी कई गंभीर बीमारियों का उचित इलाज संभव है। अगर आपके परिवार या आस पड़ोस में भी कोई रोगी इन रोगों से ग्रसित है तो उनको अब अपने लंबलू अस्पताल में इलाज मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि मरीज अपना इलाज करवाने के साथ परामर्श के लिए भी अस्पताल में पहुँच सकते हैं।
उनका मानना है की दुनिया आज एक बार पुनः आयुर्वेद की तरफ लौट रही है। आयुर्वेद के माध्यम से कई असाध्य रोगों का इलाज संभव है। यदि मरीज समय रहते उपचार के लिए पहुंचे तो बहुत कुछ खोने से बचा जा सकता है और जो खोया है उसे पुनः प्राप्त किया जा सकता है।
Post Views: 331



















Total Users : 127195
Total views : 192429