



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर के निस्वार्थ भाव सेवा संगठन ने मंडी के थुनाग व आसपास के क्षेत्र में प्रभावित लोगों के बीच में जाकर राहत सामग्री बांटी। इस मौके पर निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के पदाधिकारी ने यहां के लोगों का दुख दर्द भी जाना।
इस मौके पर डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा ने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर लोगों का दुख दर्द जाना वह उन्हें अपनी ओर से हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया। आपदा के इस मौके पर सहायता करने के लिए स्थानीय लोगों ने निस्वार्थ सेवा भाव संगठन का तहदिल से आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा ने कहा है कि सरकार की ओर से सबसे ज्यादा ध्यान थुनाग में ही दिया जा रहा है जबकि थुनाग के आसपास के गांव में भी बाढ़ के कारण काफी गांव प्रभावित हुए हैं । उन्होंने लोगों से अपील की है कि आसपास के गांव में जाकर भी लोगों के दुख दर्द को जाना जाए और उन्हें यथा संभव मदद दी जाए।
इस मौके पर डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा हुआ निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने समस्त प्रदेशवासियों से आपदा से प्रभावित लोगों की यथासंभवम मदद करने की गुहार लगाई है।
Post Views: 258



















Total Users : 127195
Total views : 192429