



भोटा/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर जिला के अंतर्गत पडऩे वाली अग्घार एवं नाहलवीं पंचायत के स्कूलों में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त अश्वनी चंबियाल ने स्कूल को हरा भरा रखने के लिए पौध रोपण किया।

जानकारी देते हुए अश्वनी चंबियाल ने बताया कि नाहलवीं स्कूल के मुख्याअध्यापक नरेश रणौत, एसएमसी प्रधान निशा देवी एवं स्कूल स्टाफ के सहयोग से इस पौध रोपण के कार्यक्रम को सफल बनाने में काफी सहयोग मिला।


उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि उनका इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में जागरुकता लाने का है कि पर्यावरण को किस प्रकार बचाया जा सके।



इस मौके पर गणमान्य व्यक्तियों में मुख्य रूप से सुभाष कटोच, विपिन धीमान, मान चंद राणा, हेमराज, कुशल कुमार, अनुराग, ओंकार, दलीप सिंह आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में काफी सहयोग किया।
Post Views: 98

















Total Users : 126995
Total views : 192095