



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- रोटरी क्लब हमीरपुर द्वारा आज “रोटरी वाटिका मटाहनी” में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आमला, रीठा, अमलतास सहित कई औषधीय एवं पर्यावरणीय उपयोगी पौधों का रोपण किया गया।
रोटरी वाटिका मटाहनी में पर्यावरण संरक्षण की सार्थक पहल



मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रोटरी इंटरनेशनल जिला 3070 (वर्ष 2027–28) के नामांकित जिला गवर्नर श्री विजय सहदेव ने रीठा का पौधा रोपकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।




उन्होंने रोटरी क्लब हमीरपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए निरंतर प्रयासों की सराहना की और रोटरी वाटिका का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां पिछले 11 वर्षों में लगाए गए पौधों की जानकारी विस्तारपूर्वक ली।

रोटरी वाटिका मटाहनी रोटरी इंटरनेशनल जिला 3070 के जन कल्याण परियोजनाओं में एक प्रमुख पहल है। यह उत्तर भारत के क्षेत्रीय दुर्गत परियोजनाओं में भी विशेष रूप से योगदान देती है। रोटरी क्लब हमीरपुर इस वाटिका के माध्यम से पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चेतना फैलाने में जुटा हुआ है।

इस पौधारोपण कार्यक्रम में रोटरी क्लब हमीरपुर के कई प्रमुख पदाधिकारी और रोटेरियनगण
भगवती प्रसाद शर्मा, प्रधान रोटेरियन,डॉ. विवेक शर्मा, सचिव रोटेरियन डॉ. प्रदीप कुमार, रोटेरियन रवि शर्मा, रोटेरियन
अमरजीत अत्रि, रोटेरियन डॉ. अजयब सिंह बनियाल, डॉ. चंदन भारद्वाज कालिया, रोटेरियनअनिल कपिल, रोटेरियन एन. के. शर्मा, रोटेरियन सुरेंद्र मुल्तानी, रोटेरियन डॉ. संदीप शर्मा, रोटेरियन उपस्थित रहे।
सभी रोटेरियनों ने विशेष रूप से पौधारोपण में भाग लेकर इस पर्यावरणीय अभियान को सफल बनाया।

रोटरी क्लब हमीरपुर की ओर से यह अपील की जाती है कि सभी नागरिक भी इस तरह की पहल में सहयोग करें जिससे हमारा प्राकृतिक परिदृश्य हरा–भरा रहे और भविष्य की पीढ़ियाँ भी इसका लाभ उठा सकें।















Total Users : 125179
Total views : 189354