नॉन कैडर अधिकारी का नियुक्ति पत्र वापस लेने पर, मेडिकल ऑफिसर एसोसिएश ने मुख्यमंत्री का जताया आभार : डॉ सुरेंद्र सिंह डोगरा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-    मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने किया निर्णय का स्वागत और मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुखु का जताया आभार : डॉ सुरेंद्र सिंह डोगरा आज एक नॉन कैडर अधिकारी की नियुक्ति का नियुक्ति पत्र वापस ले लिया गया।

जिससे पूरे चिकित्सक समुदाय में खुशी का माहौल बन गया और सभी ने इस निर्णय का स्वागत किया। हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र सिंह डोगरा ने जिले के मुख्यमंत्री को यह रोष जताया था कि यह निर्णय डॉक्टरों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाला है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

 

सभी जिला स्तरीय कार्यकारिणियों ने राज्य स्तरीय कार्यकारिणी के साथ मिलकर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू को यह मेमोरेंडम दिया और उनसे वार्ता भी की कि इस निर्णय को वापस लिया जाए।

 

संवेदनशीलता दिखाते हुए आज माननीय मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने डॉक्टर अश्विनी शर्मा जो की एक आईएएस अधिकारी हैं, को हटाकर डॉक्टर गोपाल वेरी को डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज का निदेशक नियुक्त किया।

 

गृह जिले के मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के प्रधान डॉ सुरेंद्र सिंह डोगरा ने उनकी संवेदनशीलता को तहे दिल से सराहा और आभार व्यक्त किया।